Type Here to Get Search Results !

जिला युवा कांग्रेस को मजबूती के लिए नवनियुक्त पर्यवेक्षक ने जिला कार्यकारिणी बैठक को सम्पन्न कर युवाओं को संगठित करने और ब्लॉक कार्यकारिणी गठन पर दिया जोर


 

  • शाहजहाँपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला युवा कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश महासचिव एवं पर्यवेक्षक युवा कांग्रेस नदीम सिद्दीकी ने मुख्य रूप से भाग लिया। उनके कार्यालय पहुंचने पर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर फ्रंटल संगठन कांग्रेस जयंत गौतम, जिलाध्यक्ष कांग्रेस रजनीश गुप्ता (मुन्ना) और जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस राम जी अवस्थी उपस्थित रहे।

बैठक में वक्ताओं ने युवा कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, युवाओं को संगठित करने और ब्लॉक एवं विधानसभा स्तर पर शीघ्र कार्यकारिणी गठन करने पर बल दिया।जिलाध्यक्ष कांग्रेस रजनीश गुप्ता (मुन्ना)ने जोर देकर कहा कि जिला युवा कांग्रेस को और सशक्त बनाने के लिए हमें ब्लॉक और विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी,युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। प्रदेश महासचिव/पर्यवेक्षक नदीम सिद्दीकी ने कहा कि युवा शक्ति कांग्रेस का भविष्य है। हमें लक्ष्य आधारित कार्य करने की आवश्यकता है। ब्लॉक और विधानसभा स्तर पर कार्यकारिणी का गठन जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि संगठन और मजबूत हो। कोऑर्डिनेटर जयंत गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि युवा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और सक्रिय करने के लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा। युवाओं को संगठित कर उनकी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना हमारा लक्ष्य है।जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस राम जी अवस्थी ने कहा कि हमें युवाओं के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना होगा और उन्हें कांग्रेस के साथ जोड़ना होगा। कार्यकारिणी गठन के साथ-साथ हमें युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा, और सामाजिक मुद्दों पर काम करना होगा।बैठक में सभी वक्ताओं ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एकजुटता के साथ कार्य करने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से प्राप्त करने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष सोभित मिश्रा, आलोक शर्मा एड, हितेश बघेल, कृष्ण बाबू कश्यप, अंकित मिश्रा एड, जिला महासचिव शिवओम मिश्रा, शावेज खान शाका, उस्मान शाह, तिलहर विधानसभा अध्यक्ष फिरोज अली, जिला सचिव आमिर खान, मनीष सक्सेना, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी उल हसन, शहर विधानसभा उपाध्यक्ष व प्रवक्ता शाश्वत मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, जितेंद्र पाल, नितिन तिवारी, फरमान खान, शहनबाज खान, हिमांशु आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies