Type Here to Get Search Results !

हरिद्वार और नरौरा डैम से 1.40 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा

 

  • हरदोई में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को हरिद्वार डैम से 78,128 क्यूसेक और नरौरा डैम से 62,053 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बाढ़ नियंत्रण केंद्र राजघाट पर गंगा का जलस्तर 124.65 मीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी बिंदु 125.31 मीटर से केवल 0.66 मीटर नीचे है।

रामगंगा का जलस्तर 134.05 मीटर पर है। यह चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से 2.55 मीटर नीचे है। गर्रा नदी का जलस्तर 127.30 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 129.65 मीटर से 2.35 मीटर नीचे है। शारदा नहर के अधिशासी अभियंता व बाढ़ नियंत्रण प्रभारी अजय चौधरी के अनुसार, गंगा में जलस्तर वृद्धि हरिद्वार व नरौरा से छोड़े गए पानी के कारण हुई है। नानकसागर और डयूनी बांध से अभी पानी नहीं छोड़ा गया है। इस कारण गर्रा नदी में फिलहाल खतरे की स्थिति नहीं है।प्रशासन नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहा है। नदी के किनारे बसे गांवों को सतर्क कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यदि यही स्थिति बनी रही तो गंगा का जलस्तर जल्द ही चेतावनी बिंदु को पार कर सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies