Type Here to Get Search Results !

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी जगह जगह लगने लगे कूड़े के अंबार


  •  अल्हागंज। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पंचायत कार्यालय के गेट पर  सफाई कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी है। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कस्बे भर में गंदगी का साम्राज्य है। स्थानीय लोगों ने संक्रामण फैलने की आशंका के चलते हड़ताल खत्म कराए जाने की मांग नगर पंचायत प्रशासन से की है।


अखिल भारतीय सफाई मजदूर संगठन के वैनर तले सफाई कर्मचारियों  ने अपनी मांगों को लेकर 1 दिसम्बर से हड़ताल कर धरना पर बैठ गये थे। तीसरे दिन भी हड़ताल जारी है। दूसरे दिन अधिशाषी अधिकारी शैलेंद्र पांडे  ने सफाई कर्मचारियों से वार्ता की  लेकिन कोई समाधान नही निकल सका। वहीं 56 घंटे से सफाई न होने से शहर गंदगी से पट गया। जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए और नालियां चोक हो गईं। संक्रामक रोगों को लेकर लोगों में भय का माहौल है। हड़ताल खत्म करने को लेकर पालिका प्रशासन एवं चेयरमैन द्वारा लगातार समझौते की पहल की जा रही है, लेकिन सोमवार तक दोनों पक्षों के बीच कोई समझौता नहीं हो सका है।

धरना हड़ताल पर बैठे संगठन के जिला अध्यक्ष प्रमोद बोले-

धरने पर मौजूद अखिल भारतीय सफाई मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया नगर पंचायत क्षेत्रफल बढ़ाने के बाद भी सफाई कर्मियों की संख्या नहीं बढ़ाई जा रही है मात्र 58 सफाई कर्मचारी हैं और कार्यालय से 72 बताए जा रहे है। अन्य कर्मचारियों की गिनती भी सफाई कर्मचारियों में की जा रही है। न ही शासन से निर्धारित वेतन दिया जा रहा है। न ही भविष्य निधी में पैसे दिये जा रहे है। चार माह पूर्व मांगो का ज्ञापन नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी को दिया था लेकिन समस्याओ पर ध्यान नही दिया जिसके चलते वह धरने पर वैठै है इस बार मांगो की स्वीकृति लिखित रूप मे जबतक नही मिलती तब तक धरना चलता ही रहेगा। अधिशाषी अधिकारी को छोडकर कोई भी अधिकारी धरने स्थल पर नही आया है। तनख्वाह नगर पंचायत कार्यालय से जाती है नगर पंचायत का कार्य कर रहे है हम लोग ठेकेदार से हम लोग क्यो कहे जब तक नगर पंचायत हम लोगो की मांगो को नही मानती हम लोग धरना नही खत्म करेगें।

संगठन के नगर अध्यक्ष ने लिखा पत्र

वही संगठन के नगर अध्यक्ष रामप्रताप ने अधिशाषी अधिकारी के नाम पत्र जारी कर बताया कि पत्र संख्या 173/नoपंoअo/2024-25 वार्ता अनुरोध किया गया था लेकिन किसी भी बिंदु पर आपके द्वारा सहमति पूर्वक निस्तारण न कर लंबित रखें जाने के कारण  कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है। तथा रामप्रताप ने यह भी कहा कि आपके द्वारा बाहरी व्यक्तियों द्वारा किसी भी प्रकार से कर्मचारियों पर बल प्रयोग या किसी प्रकार की राजनीती से किसी भी प्रकार की कर्मचारियों को क्षति होने पर नगर पंचायत स्वयं जिम्मेदार होगी।

क्या बोले चेयरमैन

हड़ताल को लेकर चेयरमैन शिवानी वर्मा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की जो भी जायज मांगे है उनको पूर्ण कराने का प्रयास किया जा रहा है कुछ मांगे शासन और ठेकेदार से सम्बंधित है। नगर वासियों की सुविधा के लिए हमेशा प्रयासरत है।









Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies