Type Here to Get Search Results !

पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन, बना दिया यादगार पल

 

--सहयोग संस्था ने ग्रीन सिटी कॉलोनी में लगाए पौधे, अधिकारियों ने सराहा प्रयास
  • शाहजहांपुर। जनपद की सामाजिक संस्था सहयोग संस्था द्वारा सोमवार को ग्रीन सिटी कॉलोनी में पौधारोपण कर कमल सक्सेना का जन्मदिन पर्यावरणीय तरीके से मनाया गया। संस्था ने इस विशेष दिन को यादगार बनाते हुए कॉलोनी परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कृषि रक्षा अधिकारी संजय यादव ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर पौधारोपण कर उसे अपने और परिवार के लिए यादगार बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि “पेड़ न केवल हमारी धरोहर हैं, बल्कि यह हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं। कमल सक्सेना ने सहयोग संस्था के इस प्रयास को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह दिन उनके लिए हमेशा खास रहेगा। साथ ही उन्होंने पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाने की तत्काल व्यवस्था कर मिसाल पेश की। संस्था के संरक्षक अनिल गुप्ता प्रधान ने कहा कि जन्मदिन जैसे खास अवसरों को पौधारोपण जैसे कार्यों से मनाना आज के समय की आवश्यकता है। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है बल्कि सामाजिक जागरूकता भी फैलती है। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता, महासचिव विकास सक्सेना, कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे, रामजी गुप्ता, मधुरेश गुप्ता, अंशुल गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कॉलोनीवासियों ने भी संस्था के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों में सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies