Type Here to Get Search Results !

अल्हागंज- अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

                                     


  •  अल्लाहगंज-12 जून 2025(अमित वाजपेयी)।कस्बे की पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ मिलकर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 किलो 570 ग्राम अफीम  के साथ एक मोबाइल तथा 1220 रूपये बरामद कर जेल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोरा महुआ गाड़ गांव के 600 मीटर दूरी पुलिया से आरोपी को पकड़ा। आरोपी की पहचान झारखंड के गढ़वा जिले के भदुमा गांव निवासी 25 बर्षीय सत्य नारायण कुमार  यादव पुत्र गोपाल यादव के रूप में हुई है। उसके पास से अफीम के अलावा एक मोबाइल और 1220 रुपए नगद भी बरामद हुए हैं। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसे झारखंड में एक व्यक्ति मिला था। उस व्यक्ति ने एक बैग देकर शाहजहांपुर के जलालाबाद में किसी को पहुंचाने को कहा था। वह वही पहुचाने जा रहा था इतने मे पुलिस ने उसे पकड लिया आरोपी का कहना है कि उसे बैग लेने वाले व्यक्ति का नाम और पता नहीं पता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने मे थानाध्यक्ष ओमप्रकाश, प्रभारी धर्वेद्र कुमार, उप निरीक्षक मनोज कुमार, राजेश कुमार, अनिल कुमार, अविनाश कुमार, धर्वेद्र कुमार मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.