Type Here to Get Search Results !

लड़की से वीडियो कॉल पर झगड़ा, छात्र ने जान दी

 

  • कानपुर के GSBM मेडिकल कॉलेज में 19 साल के स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। छात्र यहां पर BCG टेक्नीशियन की पढ़ाई कर रहा था। सोमवार सुबह फोन नहीं उठा तो रात करीब 12 बजे परिवार के लोग रूम पर पहुंचे। जानकारी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो हॉस्टल में पंखे से छात्र का शव लटकता मिला। स्वरूप नगर थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि किसी लड़की से वीडियो कॉल पर झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने फांसी लगा ली।

DCP सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया- परिवार के लोगों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। प्राथमिक जांच में प्रेम-प्रसंग में सुसाइड का मामला लग रहा है। फिर भी केस की जांच की जा रही है।मूलरूप से बांदा के बमरौला गांव थाना मरकस निवासी मोतीलाल का बेटा अरविंद प्रजापति कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से BCG टेक्नीशियन फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था। पिता ने बताया- सोमवार सुबह से लेकर दोपहर तक कई बार कॉल की। कॉल रिसीव नहीं हुई तो हॉस्टल पहुंचा। उसका कमरा अंदर से बंद था। आवाज दी, काफी खटखटाने के बाद भी कोई रिस्पांस नहीं मिला। फिर कॉलेज के प्रिंसिपल और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। कमरे के अंदर बेटे अरविंद प्रजापति का शव रस्सी से फंदे पर लटकता मिला। शनिवार को आखिरी बार बात हुई थी। उसका आधार कार्ड खो गया था तो मेरे पास फोन किया। उसने कहा कि पापा देख लीजिए, घर पर तो नहीं है। बेटे ने सुसाइड क्यों किया, यह समझ नहीं आ रहा है। उसने ऐसी कोई परेशानी भी कभी नहीं बताई।  मृतक छात्र अरविंद के पिता मोतीलाल ने बताया कि वह शिक्षामित्र हैं। पत्नी उत्तरा देवी गृहणी हैं। तीन बच्चे अरविंद, राधा और शिवा में अरविंद सबसे बड़ा था। उसका डॉक्टर बनने का सपना था। आर्थिक तंगी के चलते BCG का कोर्स कर रहा था। पूरे परिवार को अरविंद से उम्मीद थी, लेकिन सुसाइड की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग मंगलवार दोपहर कानपुर से बांदा के लिए शव लेकर रवाना हो गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.