Type Here to Get Search Results !

सुख,शांति,समृद्धि और जीवन में हर्ष हो|

 

सुख,शांति,समृद्धि  

और जीवन में हर्ष हो|

इस हिंदू नववर्ष में, 

आपका नित उत्कर्ष हो||


नववर्ष की नई किरण, 

जीवन में उल्लास भरे|

हर पल खुशियों में बीते, 

तन-मन में उत्साह भरे||


आपके ऊपर सदैव ही,

भवानी की कृपा दृष्टि हो|

धन संपदा,मान सम्मान की, 

सर्वत्र ही प्रेम वृष्टि हो||


इस नवरात्र जीवन से, 

दुःखों की हो विदाई|

परहित में जीवन बीते, 

सदा कृपा करे रघुराई||


रचनाकार:-श्रवण कुमार साहू, "प्रखर"

शिक्षक/साहित्यकार, राजिम, गरियाबंद (छ.ग.) 

हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्र एवम श्रीराम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं----

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies