Type Here to Get Search Results !

भक्ति भाव से चले कांवरिया जलाभिषेक करने भोले का

 

भक्ति भाव से चले कांवरिया 

जलाभिषेक करने भोले का 

पूरी हो हर आशा अभिलाषा 

शुभ आशीष मिले भोले का


बोल बम बोल बम बोल बम 

कांवरिया नाम जपें भोले का

कांधे पर लायें गंगाजल भरकर

भक्ति और ध्यान धरे भोले का 


भरलाये गंगाजल हरिद्वार से 

किया जलाभिषेक भोले का

नंगे पांव चले धूप बरसात में 

तनमन भरे उल्लास भोले का


पावन सावन का मास आया 

जपलो जपलो नाम भोले का 

उमड़-घुमड़ कर काले मेघा

जलाभिषेक करें भोले का


हर हर महादेव शिव शंभू 

चहुँओर जयकारा भोले का

पूजनअर्चन करूं शीश नवाऊँ

जय कांवरिया जय भोले का

लक्ष्मी सिंह 

जलालाबाद शाहजहांपुर


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies