- अल्हागंज-7 जून 2025(अमित वाजपेयी ).कस्बे में बकरीद का पर्व हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों, वारसी मस्जिद खानगा में नमाज अदा की। नमाज के बाद दुआ की गई। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी भ्रमण करते रहे।
कस्बे स्थित ईदगाह में सुबह आठ बजे से नमाज अदा की गई। यहां पर इमाम जनाब मुवीन अहमद, इमाम जनाब साकिर रजा ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद खुतबा पढ़ा गया। जिसमे बकरीद के त्योहार और नमाज की फजीलत बयां की। इसके बाद देश और कौम की तरक्की के साथ मुल्क में अमन और शांति की दुआ की गई। वहीं वारशी मस्जिद बगिया प्रथम में सुबह साढ़े सात बजे से नमाज अदा की गई। यहां पर इमाम जनाब जमशेद सकलेनी ने नमाज अदा कराई। वही चिश्ती खानगाह आजाद नगर मे इमाम जनाब मतीन अहमद तथा म ऊ शाहजहांपुर मे भी नमाज अदा की गयी नमाज के बाद देश-प्रदेश में शांति-अमन कामय रखने और आपसी सौहार्द बने रहने की दुआ की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार रोहित कटियार थानाध्यक्ष ओमप्रकाश कानूनगो अशोक कुमार पुलिस फोर्स तैनात रहा। नमाज के बाद बाहर आकर लोगों ने गले लगकर एक दूसरे को बधाई दी।