Type Here to Get Search Results !

उन्नाव से हरदोई जा रही बस पलटी:गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, 6 यात्री घायल

 

  • हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को एक बस हादसे में 6 यात्री घायल हो गए। उन्नाव से हरदोई जा रही टाटा बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे।घायलों में मंजू सिंह (45), राधेश्याम (31), राम श्री, राम किशोर, मेहजवी (35) और उनकी 7 वर्षीय बेटी कुलसुम शामिल हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत स्थिर है।

यात्रियों ने बताया कि हादसे के समय बस चालक नशे में था। वह लापरवाही से वाहन चला रहा था। तेज रफ्तार के कारण उसने बस का नियंत्रण खो दिया। तहसीलदार अमित कुमार और थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। पुलिस ने यातायात सामान्य कराया और जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.