Type Here to Get Search Results !

सेना के सम्मान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

 



- हर सैनिक के पीछे 140 करोड़ भारतीयों का संबल- शरदवीर सिंह

  • अल्हागंज-( अमित वाजपेयी)। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के सम्मान में कस्बे में सोमवार को भव्यतम तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पंचायत गेट पर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते हुए शरदवीर सिंह ने कहा कि देश की सीमा पर खड़े हर प्रहरी के पीछे 140 करोड़ देशवासियों की ताकत खड़ी है। 


देश के सैनिकों ने अतुल्य साहस और वीरतापूर्वक कार्रवाई करते हुए आतंकवाद की कमर तोड़ने का काम किया है। इसे लेकर आज देश में असीम उत्साह और ऊर्जा का माहौल है। देशभर के लोग अपने सारे भेद भुलाकर वीर व अजेय सैनिकों और पराक्रमी सेना का सम्मान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहलगाम की आतंकी घटना का बदला जिस तरह से सैनिकों ने लिया और पाकिस्तान को जिस तरह से मुंहतोड़ जवाब दिया गया, इससे विश्व में भारत की धाक और धमक बनी है।

विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने कहा तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम के समर्थन में निकाली जा रही है। पूरा देश सेना के साथ खड़ा हुआ है। हर भारतीय को सेना की वीरता पर गर्व है। महिलाओं का नेतृत्व कर रही  महिला मोर्चा की क्षेत्रिय महामंत्री चंद्रेश गुप्ता ने कहा कि भारतीय सेना ने सिंदूर की लाज रख ली है। सेना ने आतंकवादियों को स्पष्ट संदेश दिया है। तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रप्रेमी समाजसेवियों ने तिरंगा यात्रा के जरिए भारत के वीर सपूतों के साथ सशक्त नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। भव्यतम गौरवमयी तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी  के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संस्थाओं, व्यापारी संगठन स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों, स्कूल के बच्चे अध्यापक, सभासदगण तथा बड़ी संख्या में युवा-महिला शक्ति एवं आमजन की उपस्थिति ने नए जोश और उत्साह का संचार किया। तिरंगा यात्रा में आए सभी देश प्रेमियों का  भाजपा जिला महामत्री अनिल गुप्ता आभार व्यक्त किया रैली की अध्यक्षता पंडित रामलखन मिश्र ने की।





















































Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.