- अल्हागंज। स्वo सुशीला देवी कन्या उo माo विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को स्वo पंडित हरनरायण लाल मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
भव्य समारोह में स्कूल के अध्यक्ष रामलखन मिश्र अध्यापक और सभी छात्र उपस्थित हुए। मुख्य अथिति भाजपा जिला महामंत्री अनिल गुप्ता व चंद्रेश गुप्ता ने मूर्ति का अनावरण करके पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्कूल का वातावरण स्वo हरनरायण लाल मिश्र की याद के गीत से गूंज उठा। स्कूल की प्रबंधक अवधेश मिश्रा ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनको नमन किया। कार्यक्रम में मनोज सक्सेना, हरिओम मिश्र, राम औतार मिश्र, रामकुमार मिश्र,वालकृष्ण मिश्र, अमित वाजपेयी, श्याम सुंदर शुक्ल सहित गणमान्य व स्कूल स्टाप मौजूद रहा।