Type Here to Get Search Results !

जनराज्य फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक अजय मीरा पाण्डेय अंशु ने विभिन्न समस्याओं को दिया ज्ञापन

 

  • शाहजहांपुर। जनराज्य फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक अजय मीरा पाण्डेय अंशु ने जिले की ध्वस्त कानून व्यवस्था सहित, विभिन्न जनहित के युवा व छात्र छात्राओं के हितों से संबंधित समस्याओं पर पुलिस अधीक्षक का उनके कार्यालय में धेराव कर अपना 11 सूत्रीय ज्ञापन सौपा। पुलिस अधीक्षक ने जनराज्य फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक अंशु पाण्डेय के माध्यम से उठाई गई महत्वपूर्ण मांगों को तत्काल स्वीकार करते हुए अपनी अधीनस्थ अधिकारियों को तुरंत आदेशित किया।

अंशु पाण्डेय ने एस.पी.को बताया कि जिले की ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था पर सार्थक दिशा में ठोस कदम उठाये जाने की विशेष आवश्यकता है। पुलिस अधीक्षक से अंशु पाण्डेय ने जनराज्य फ्रंट इंडिया के माध्यम से यह प्रमुख मांग रखी कि उच्च न्यायालय हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत जो जारी किये गये हैं सख्ती से अनुपालन किये जाये न कि मनमानी ने यातायात पुलिस जनमानस के चालान करे। इसके अतिरिक्त हूटर प्रेशर हार्न पर रोक लगाई जाये। पात्र लोग ही हूटर लगाये अन्यथा रोक लगाई जाये। वहीं छात्र छात्राओं के पासपोर्ट व चरित्र प्रमाण पत्रों की आख्या हेतु अंशु पाण्डेय ने विभिन्न थानों में स्पेशल डेस्क बनाने की मांग की। जिसको तुरंत पुलिस अधीक्षक ने मान लिया और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ही एक स्पेशल डेस्क तत्काल आज से ही शुरु करने का आदेश जारी करने को आदेशित किया। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप अवस्थी, जिला महासचिव विवेक शर्मा, महानगर अध्यक्ष विजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट. मुकेश यादव, जिला कोषाध्यक्ष मो.अकरम, जिला सचिव अजीत यादव,महानगर महासचिव दीपाशुं वर्मा, जिला सचिव एडवोकेट मानू शुक्ला, नगर सचिव गोविंद गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष कृष्णा त्रिपाठी, एड.आशु दीक्षित, एड. दिनेश सिंह, संतराम त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
11

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies