- शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने प्राथमिक विद्यालय चमराबोझी का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से गणित, हिन्दी, अंग्रेजी आदि विषयों के प्रश्न पूछकर शिक्षा की गुणवत्ता की जांच की। प्राथमिक विद्यालय चमराबोझी में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गयी जिस पर उन्होंने अध्यापिकाओं की प्रशंसा भी की।
जिलाधिकारी ने मौजूद शिक्षिकाओं को अंग्रेजी विषय पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम कहमरिया में राजकीय आई.टी.आई का किया औचक निरीक्षण, प्राचार्य आई.टी.आई. के अनुपस्थित होने पर वेतन रोकते हुये जवाब तलब करने के दिये निर्देश। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने ग्राम कहमरिया में नवनिर्मित राजकीय आई.टी.आई. का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यो को देखा। उन्होंने कडे़ निर्देश दिये कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुये कक्षाओं को संचालित किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य आई.टी.आई. नागेन्द्र सिंह के अनुपस्थित होने पर अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकते हुये जवाब तलब करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह, उजिलाधिकारी पुवायां हिमांशु उपाध्याय सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।