Type Here to Get Search Results !

जनपद मे 7304 गन्ना किसान पहली बार चीनी मिलों क़ो करेंगे गन्ना आपूर्ति


  •  शाहजहांपुर। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशीराम ने बताया कि जनपद मे 7304 गन्ना किसान पहली बार चीनी मिलों क़ो गन्ना आपूर्ति करेंगे। पेराई सत्र 2022-23 मे 8360 गन्ना किसानो नें समिति सदस्य्ता हेतु ऑनलाइन आवेदन किया था। जिसमे से सत्यापन क़े समय 7304 किसान ऐसे पाये गए जिनके पास ज़मीन एवं गन्ना दोनों पाया गया। इन किसानो क़ो यूनिक कोड दिया गया तथा इनकी कलिन्डरिंग की गयी।

 नये गन्ना किसानो क़ो एक फरवरी से गन्ना पर्ची जारी की जा रही है। इनमें से ऐसे किसान जिनका बेसिक कोटा 60.00 कुं या इससे कम है उनको 45 दिन के अंदर गन्ना पर्ची दिया जाना है l गन्ना आयुक्त महोदय के स्तर से जारी सट्टा नीति के अनुसार जिन किसानो का बेसिक कोटा 60.00 कुं तक है उनको छोटे गन्ना किसानो की परिधि मे रखा गया है। जनपद शाहजहांपुर मे 34385 छोटे किसान है। अब तक 110358 एसएमएस गन्ना पर्ची छोटे किसानो क़ो जारी की जा चुकी है। सबसे ज्यादा 13880 छोटे गन्ना किसान निगोही चीनी मिल में है। सबसे कम 592 छोटे गन्ना किसान तिलहर चीनी मिल मे है। 2592 छोटे किसान मकसूदापुर चीनी मिल मे,3137 छोटे गन्ना किसान पुवाया चीनी मिल में 7164 छोटे गन्ना किसान रोजा चीनी मिल मे है। वर्तमान मे जनपद की सभी चीनी मिले गन्ना पेराई का कार्य कर रही है। जनपद मे 2.50 लाख कुं गन्ना खरीद की जा चुकी है तथा 19.26 लाख कुं चीनी का उत्पादन हो चुका है। जिन चीनी मिलो मे 10 वा पक्ष समाप्त हो गया है वहाँ पर चीनी मिल एवं गन्ना विकास विभाग की संयुक्त टीम गठित कर संयुक्त सर्वे करकर किसानो क़ो 85% तक गन्ना आपूर्ति की सुविधा दी जाएगी। गन्ना पर्ची एवं गन्ना आपूर्ति से सम्बंधित सभी जानकारी गन्ना किसान गन्ना किसान ऐप से ले सकते है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies