Type Here to Get Search Results !

 




समाजसेवी संगठन ने कथा व्यास को किया सम्मानित


  • अल्हागंज-19 जनवरी 2023(अमित वाजपेयी). क्षेत्र के साहबगंज में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छटवें दिन समाजसेवी संगठन जीवन लक्ष्य फाउंडेशन के संस्थापक प्रभाशकंर गुप्ता व राष्ट्रीय सोशल मीडिया संघ के अध्यक्ष अमित वाजपेयी ने पदाधिकारियों के साथ सयुंक्त रूप से मंचासीन व्यास अनमोल शास्त्री महाराज का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र और प्रभु श्रीकृष्ण, राधा जी का संयुक्त चित्र  देकर सम्मानित किया साथ ही मंचासीन विजय शास्त्री, ढोलक मास्टर बाबा जी,चिमटा मास्टर छोटे यादव, घडा मास्टर विनय शास्त्री को भी अंग वस्त्र माला पहनाकर सम्मानित किया। 


सम्मान के बाद व्यास अनमोल शास्त्री जी ने  कहा कि श्रीमदभागवत कथा के दौरान अल्हागंज क्षेत्र के परिवार से उन्हें जो मान सम्मान और प्रतिष्ठा मिली है, वह अविस्मरणीय है. इस दौरान परिवार के हर सदस्य की सक्रियता और भूमिका प्रशंसनीय व अनुकरणीय रही.इस दौरान समाजसेवी संगठनों ने उन्हें सम्मानित कर जो उनका सम्मान किया है वो अतुलनीय है। कस्बे में छै दिन से यज्ञ जैसा माहौल रहा है जिसमें पूरे क्षेत्र की महिला, पुरुष, बच्चों व बुजुर्गों का पूरा सहयोग रहा. कल सातवें दिन भी सभी का प्यार मिलेगा। इस क्षेत्र पर हमेशा भागवत भगवान की कृपा बनी रहे।  उन्होंने कहा  कि समाज में भौतिक सम्पन्नता के साथ आध्यात्मिक सम्पन्नता भी बढ़नी चाहिए. सभी सम्प्रदाय के लोगों को गीता और रामायण का नियमित पाठ करना चाहिए. इससे बच्चों को घर से अच्छे संस्कार मिलेंगे जो उनके जीवन में पग पग पर काम आएंगे. श्रीमद्भागवत कथा मे उन्होंने गोवर्धन पूजा व शाम को कंस वध की कथा सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। सम्मान कार्यक्रम में सर्वेश कुमार गुप्ता, श्रीकान्त गुप्ता,राजकुमार वर्मा,अनुज यादव,ध्रुव कुशवाहा, विपिन कुशवाहा, मोहम्मद अली,समीर खान,तेजपाल यादव,चंद्रमोहन सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।















 


     


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad