- जैतीपुर। भारत सरकार द्वारा पंजीकृत समाजसेवी संस्था राष्ट्रीय सोशल मीडिया संघ की ब्लाक टीम की बैठक में समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और गरीब परिवारों की मदद करने का संकल्प लिया गया। तथा संगठन के विस्तार करने पर चर्चा की गयी।
शुक्रवार को जैतीपुर ब्लाक के गढिया रंगीन ब्लाक कार्यालय पर समाजसेवी संगठन राष्ट्रीय सोशल मीडिया संघ की बैठक हुई जिसमें मंडल उपाध्यक्ष अनमोल यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए नए सदस्यों को बनाया जाएगा। गांव गांव स्तर तक संगठन का विस्तार किया जाएगा। समाज में फैली कुरीतियों को दूूर करने व गरीब परिवार की मदद करने का आह्वान किया। तथा 26 जनवरी तक ब्लाक पदाधिकारियों की पूरी टीम तैयार हो जायेगी जिसके बाद सदस्यों के विस्तार पर कमर कसी जाऐगी। वही महिला मोर्चा की ब्लाक उपाध्यक्ष रवीना यादव ने महिला मोर्चा की टीम जल्द.से जल्द कम्पलीट करने का अश्वासन देकर टीम को मजबूत बनाने के लिए विचार रखे। कार्यक्रम में रवीना यादव,मीडिया प्रभारी रामगोपाल ब्लाक अध्यक्ष मनोज यादव ब्लाक सचिव रघुवीर यादव ने भी अपने अपने विचार रखें।



.jpg)

