Type Here to Get Search Results !

एक रात में 6 घरों में चोरी चोरों ने फ्रिज से खोया खाया, सामान बिखेरा

 

  • हरदोई के हरियावा थाना क्षेत्र के सवरदहा गांव में बीती रात चोरों ने छह घरों को निशाना बनाया। रात करीब एक बजे चोरों ने एक के बाद एक छह घरों में सेंध लगाई। चोरों ने घरों में घुसकर सामान बिखेर दिया। एक घर में फ्रिज में रखा खोया भी खा लिया। कुछ घरों से कीमती सामान नहीं मिलने पर अचार और कपड़े तक फेंक दिए।

ग्रामीणों के मुताबिक, चोर पहले खेत में बैठकर बियर पी रहे थे। इसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। अधिकतर परिवार धान की रोपाई के चलते थके हुए थे और गहरी नींद में सो रहे थे। चोरों ने इसी का फायदा उठाया। घटना का पता सुबह तब चला जब एक घर में सो रही लड़की को हलचल महसूस हुई। उसने शोर मचाया, लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक हरियावा और क्षेत्राधिकारी अजीत चौहान ने जांच-पड़ताल की। पुलिस ने चोरों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण रात में जागकर पहरा देने को मजबूर हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies