Type Here to Get Search Results !

16 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार

 

  • सांडी थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे की घटना है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना के समय 16 वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी। उसकी मां मायके गई थी। पिता और चाचा खेत पर मूंगफली की खदाई के लिए गए थे। इसी दौरान गांव का रहने वाला रंजीत (राधा कृष्ण का पुत्र) किशोरी के घर आया। उसने किशोरी का मुंह दबाकर उसे एक एकांत स्थान पर ले गया। वहां उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। खेत से लौटे पिता को किशोरी ने पूरी घटना बताई। अगले दिन शनिवार को पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की।

थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की तलाश जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies