होली प्रेम स्नेह का त्यौहार
होली है रंगो की बौछार
होली लाई खुशियां हजार
होली है प्यारा त्यौहार
होली में झूमे सारा संसार
होली लाई अपनों का प्यार
होली में छाई खुशियों की बहार
होली का रहता सबको इंतजार
होली में मिले घर परिवार
होली में बहे रंगो की धार
होली में है लट्ठ मार
होली बांटे सबको प्यार
होली है जीवन का सार
होली है असत्य की हार
होली है सत्य की जय जयकार
होली है फूलों का हार
होली है पानी की बौछार
होली है स्नेह समर्पण और दुलार
होली है सद्भावना और सद्विचार
होली लाए सतरंगी बाहर
होली है रंगो की बौछार..
होली लाए खुशियां हजार।।
श्रीमती ममता साहू कांकेर छत्तीसगढ़