शाहजहांपुर। राष्ट्रीय सोशल मीडिया संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर किसानो को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
राष्ट्रीय सोशल मीडिया संघ के अध्यक्ष अमित वाजपेयी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र मे बताया कि जलालाबाद तहसील प्रदेश की अग्रणी कृषि प्रधान तहसील है। बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि होने से किसानो की फसल बर्बाद हो गयी है। अधिकांश किसान कर्ज में डूबे हुए है। श्री वाजपेयी ने तहसील जलालाबाद तथा जनपद शाहजहांपुर के सम्पूर्ण क्षेत्र में जांच कराकर तत्काल किसानो को उनकी फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा जिससे जनपद में कोई किसान हताश होकर कोई अप्रिय दुखद घटना घटित करने को वाध्य न हो पाए।



.jpg)

