Type Here to Get Search Results !

9 जिलों में 2 घंटे के भीतर 9.45% वोटिंग


 SHAHJAHANPUR.  9 जिलों की 55 सीटें और दांव पर 586 उम्मीदवारों की किस्मत। इसका फैसला 2 करोड़ वोटर आज कर देंगे। वोटिंग शुरू हुए 2 घंटे बीत चुके हैं। वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक, 2 घंटे 9.45% वोट डाले गए हैं। वोटर्स ने उत्साह दिखाया है। कुछ जगहों पर ईवीएम में खराबी की खबरें आईं। अब तक मतदान शांतिपूर्ण रहा है।

आज की 55 सीटों पर आजम खान, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और भाजपा के सुरेंद्र खन्ना जैसे बड़े चेहरे भी हैं। जाट, मुस्लिम और किसानों का बाहुल्य है। 2017 में इन 55 सीटों में से भाजपा ने 38, सपा ने 15 और कांग्रेस ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी।



शुरुआती दो घंटे में 9 जिलों का वोटिंग प्रतिशत

जिले

वोटिंग प्रतिशत

अमरोहा

10.83%

बरेली

8.31%

बिजनौर

10.01%

बदायूं

9.18%

मुरादाबाद

9.86%

रामपुर

8.27%

सहारनपुर

9.70%

संभल

10.76%

शाहजहांपुर

9.17%

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies