Type Here to Get Search Results !

3 बच्चों की मौत के बाद प्रशासन एक्टिव:स्कूल और आबादी के पास खतरनाक गड्ढे होंगे चिह्नित


  •  हरदोई में टड़ियावां के गौरा गांव में तीन बच्चों की गड्ढे में डूबने से हुई मौत के बाद जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक व्यक्त किया था। जिला प्रशासन ने स्कूलों, आंगनबाड़ियों और आबादी वाले क्षेत्रों के पास स्थित खतरनाक गड्ढों को भरवाने का फैसला लिया है। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी ने खंड विकास अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया है। यह अभियान वृहद स्तर पर 5 जुलाई 2025 तक चलेगा।

प्रत्येक ग्राम पंचायत को खतरनाक गड्ढों की सूची बनानी होगी। इसमें स्कूलों, आंगनबाड़ियों और तालाबों के आसपास के गड्ढों को शामिल किया जाएगा। गड्ढों की संख्या, उनकी भराई की स्थिति और चेतावनी बोर्ड की जानकारी रोजाना शाम तक श्रम रोजगार पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगर किसी स्थान पर दुर्घटना दोबारा होती है, तो संबंधित पंचायत सचिव और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies