- फर्रुखाबाद के कादरी गेट थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दुखद घटना सामने आई। शिव कॉलोनी का रहने वाला राज यादव अपने दोस्त आशु राजपूत के साथ पांचाल घाट पर गंगा स्नान करने गया था।स्नान के दौरान राज गहरे पानी में चला गया। आशु ने उसे मना किया, लेकिन वह नहीं रुका और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर गोताखोर और पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस ने नाव की मदद से तलाश अभियान शुरू किया, लेकिन अभी तक राज का कोई पता नहीं चल सका है।
राज सीपी इंटरनेशनल स्कूल का छात्र था। घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजन भी पांचाल घाट पहुंच गए। परिजनों की हालत बेहद दयनीय है। पुलिस और गोताखोर टीम लगातार राज की तलाश में जुटी हुई है।
पूर्णिमा पर लोगों ने किया स्नान
पूर्णिमा पर बुधवार को बढ़ी संख्या में लोग सुबह से ही गंगा स्नान को जा पहुंचे। गंगा स्नान दोपहर तक चलता रहा।