- कमालगंज में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ईशापुर में 32 वर्षीय आयशा बेगम का शव उनके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला।
घटना गुरुवार की है। आयशा का पति हासिम खान, जो एक ट्रक चालक है, के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद आयशा कमरे में चली गईं। हासिम ने आयशा की मां मुन्नी देवी को फोन कर घटना की जानकारी दी। मुन्नी देवी जब अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचीं, तो कमरे में आयशा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजन तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज ले गए, जहां डॉक्टर विकास पटेल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां मुन्नी देवी और चाचा खुशनूर ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। आयशा के तीन बेटियां और दो बेटे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। दरोगा बलवीर सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार के अनुसार मामले की जांच जारी है।