Type Here to Get Search Results !

संगठन में बड़ी ताकत है, संगठित होकर अपनी आवाज उठाएं- राम लखन मिश्रा

 

-- श्याम सुंदर बने महासचिव ध्रुव सिंह कुशवाहा नगर अध्यक्ष

  • अल्हागंज। राष्ट्रीय सोशल मीडिया संघ के संरक्षक रामलखन मिश्र के नेतृत्व में मीडिया प्रभारी पवन तिवारी गोपाल ने सोशल मीडिया संगठन  का विस्तार करते हुए  युवाओं को नस्मा की सदस्य्ता ग्रहण कराई। कस्बे में आयोजित  संगठन विस्तार बैठक में कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। वक्ता के रूप में संगठन के संरक्षक राम लखन मिश्र ने संगठन के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में सर्वसम्मति से श्याम सुंदर शुक्ला को राष्ट्रीय महासचिव, ध्रुव सिंह कुशवाहा को नगर अध्यक्ष, विचित्र वीर सिंह को महामंत्री ग्रामीण, अनूप कुमार को नगर कार्यकारिणी सदस्य, राकेश शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, तेजपाल यादव को सदस्य, समीर खान को मीडिया प्रभारी, चंद्र मोहन को नगर मंत्री पद पर नियुक्त किया गया।

 कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। संरक्षक के द्वारा सभी को नियुक्ति पत्र देकर उनके पदों पर नियुक्त किया गया। संरक्षक श्नी मिश्र ने  कहा कि संगठन में बड़ी ताकत है, संगठित होकर अपनी आवाज उठाएं।उन्होंने कहा राष्ट्रीय सोशल मीडिया संघ संगठन करीब 4 बर्षो  से शांति के रस्ते पर चलते हुए, किसानों और मजदूरों की आवाज उठता आ रहा है। और आगे  भी उठता रहेगा।  उन्होंने संगठन में शामिल सभी सदस्यों को चेतावनी देते हुए कहा कि संगठन में अनुशासन हीनता सबसे बड़ा अपराध है। कोई भी संगठन में अनुशसान हीनता करेगा तो वह संगठन से खुद को बाहर समझे। यह संगठन समाजसेवियों, किसान मजदूरों का संगठन है, सर्वदा उनकी भलाई के लिए करता आ रहा है। और आगे भी निरंतर करता रहेगा।जिसके बाद दिवंगत शिव किशोर प्रजापति के चित्र पर फूल चढ़कर दो मिनट का मौन रख सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्ष अमित वाजपेई ने कहा शिवकिशोर प्रजापति संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ता थे संगठन में रहकर उन्होंने 3 साल समाज सेवा की इसी कारण समाज में उनकी काफी लोकप्रियता थी। उनकी कमी संगठन को हमेशा रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवम गुप्ता ने की।


















Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies