Type Here to Get Search Results !

जनपद में विद्युत हड़ताल का कोई प्रभाव नहीं है : अपर जिला मजिस्ट्रेट


--शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले उपद्रवियों के विरुद्ध एस्मा की कार्यवाही होगी

शाहजहाँपुर। अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त/राजस्व) त्रिभुवन ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में विद्युत हड़ताल का कोई प्रभाव नहीं है। उन्होंने विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उ.प्र. द्वारा 16 मार्च से 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल किये जाने के सम्बन्ध में प्रशासन द्वारा की गयी व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के 33/11 के.बी. कुल 43 उप केन्द्रों पर विद्युत कर्मी तथा 751 संविदा कर्मी सुचारू रूप से कार्य सम्पादित कर रहें हैं।

एहतियात के तौर पर कार्य कर रहें कर्मचारियों/संविदा कर्मियों की सुरक्षा हेतु जनपद के 43 उप केन्द्रों पर पुलिस व मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगा दी गयी है तथा नगर मजिस्ट्रेट व सभी उप जिला मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर सतर्क दृष्टि बनाये रखने के निर्देश दिये गये हैं। जनपद में विद्युत हड़ताल का कोई प्रभाव नहीं है। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की समस्या से निपटने हेतु आई.टी.आई./जी.टी.आई. के अप्रेंटिस विद्यार्थियों के अतिरिक्त विद्युत वितरण निगमों के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं में कार्यदायी संस्थानों के मानव संसाधन का जनपदवार उपलब्ध कराये गये व्यक्तियों की सेवायें ली जा सकेगी। अपर जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुये कहा कि शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले उपद्रवियों के विरुद्ध नियमानुसार एस्मा लागू कर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies