- हरदोई में प्रदेश की पहली डिजिटल बस का शुभारंभ किया गया है] जो गांव गांव जाकर 8 साल के मासूम बच्चे से लेकर 80 साल के बुजुर्ग तक को हाईटेक करेगी। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने डिजिटल बस का शुभारंभ किया। जिसके माध्यम से ग्रामीण इलाके के बच्चों को डिजिटल शिक्षा मिलेगी। वह प्रोत्साहित होंगे। नीत संस्था के जरिए मंत्री ने बच्चों को शिक्षित और डिजिटलाइजेशन से जोड़ने के लिए एक कदम बढ़ाया है।
डिजिटल वाहन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। जिसमें 18 कंप्यूटर लगे हुए हैं और एक ट्यूटर तैनात है। जो हरदोई के विभिन्न सुदूर इलाके के गांव में जाकर बच्चों को डिजिटलाइजेशन से जोड़ेगा। नीत संस्था के द्वारा बच्चों को डिजिटलाइजेशन से जोड़ने की पहल को लोगों ने सराहा है। नीत संस्था के माध्यम से यह वाहन जनपद के विभिन्न इलाकों में संचालित होगा। यह गांव -गांव जाकर बच्चों को डिजिटलाइजेशन से जोड़ने का काम करेगा। बच्चे शिक्षा लेकर नीत संस्था का प्रमाण पत्र भी पा सकेंगे।इसके माध्यम से वह रोजगार से जुड़ने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार डिजिटलाइजेशन और ग्लोबलाइजेशन से जोड़ने का कार्य कर रही है। इसी कड़ी में नीत संस्था द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है। यह वाहन 3 साल के लिए 8 से 80 वर्ष तक के लोगों को डिजिटल शिक्षा प्रदान करेगा। जिसके माध्यम से एक शिक्षा की अलख जगाई जाएगी और लोगों को डिजिटलाइजेशन से जोड़ा जाएगा।