- शाहजहाँपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन पर मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने बिजलीपुरा स्थित सपा जिला कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अपने नेता का जन्मदिन मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर राहगीरों व जरूरतमंदों को फल वितरित किए, साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी चलाया। सपा कार्यालय में आयोजित समारोह में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनवाने का संकल्प लिया और अखिलेश यादव को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया।
इस मौके पर सपा के जिला अध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक राजेश यादव व रोशन लाल वर्मा, रणंजय सिंह यादव, प्रदेश सचिव रामसूरत यादव व विजय सिंह, अनवर उल्ला खां, विकास चंद्र एडवोकेट, सपा नेता अनवर अली, सैयद रिजवान अहमद, चौधरी रामकुमार भोजवाल, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप, महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा, नेत्री सुची कश्यप व शारदा राज पासी, अतिउल्ला सिद्दीकी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान अवधेश कुमार पाल, संजीव कुमार वर्मा, अजफर अली खां, ओंकार सिंह, नीरज मिश्रा, प्रसून कुमार कनौजिया, उत्पल यादव, आकाश यादव, सरताज खान, परवेज अंसारी, डॉक्टर शोएब खान मुन्ना, लल्ला सिंह यादव, विपिन यादव, मानवेंद्र सिंह यादव मोनू, मोनू कुरैशी, सुनीता, रामनिवास यादव, अनिल दास, नीरज कश्यप, सुभान अंसारी, मोहम्मद फैसल, तौफीक हुसैन, सुनीता सागर, महावीर सिंह यादव, जगदीश शर्मा, अमन गुर्जर, उदयवीर सिंह यादव, सचिन यादव, नाजिम फारूकी, हफीज अंसारी, दुर्गेश गुप्ता, अरशद खान, गुफरान खान, रोहित यादव, लाल बाबू, अतुल मौर्य, रिजवान अहमद, ऋषिपाल यादव, पप्पू, असलम खान, संतोष पाल, शाबान अंसारी, शाहनियाज खान, किरण कठेरिया, सर्वेश यादव, रेखा, ओमवीर सिंह यादव, पिंटू यादव, शहाब खान, अनिल कुमार भास्कर, ओम गुप्ता, मोहम्मद रेहान अंसारी, रहमान खान, शोएब अहमद, अखिलेश यादव, अनुज यादव, विपिन कुमार कनौजिया, सुभाष चंद्र यादव, अनस सिंह, सोनू यादव, मोहम्मद इकबाल, भारत भूषण पाली, जितेंद्र सिंह, आरिफ खान, अंकित सक्सेना व अनिल भोजवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के दीर्घायु, स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की और पार्टी को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।