-- फसल को छुट्टा जानवरो से बचाने के लिए खेतों के किनारे दौड़ा दिया जाता बिजली करंट
- शाहजहांपुर। दो सगे भाईयों की करंट लगने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान कांट थाना क्षेत्र के रहने वाले सत्यवीर और कर्मवीर के रूप में हुई है। धर्मवीर सुबह मुगंफली बीनने खेत पर गए थे। इसी बीच वह आम के पेड़ में आ रहे करंट की चपेट में आ गए। कुछ देर बाद पहुंचे सतयवीर ने उनको हटाया तो उनको भी करंट लग गया। दोनो को अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने दोनो को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना कांट क्षेत्र के बमरौली गांव के रहने वाले 35 साल के धर्मवीर सुबह खेत पर मुगंफली बीनने गए थे। तभी वह आम के पेड़ में आ रहे करंट की चपेट में आ गए। कुछ देर बाद पहुंचे उनके भाई सतयवीर ने उनको पेड़ के पास हटाने की कोशिश की तो वो भी चपेट में आ गए। उसके बाद ग्रामीणों की मदद से दोनो को अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनो शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि धर्मवीर खेतीबाड़ी कर पत्नी रामसुखी, बेटे हिमांशु और बेटी नंदनी का भरण-पोषण करते थे। वहीं सतयवीर हरियाणा के मानेसर में प्राइवेट नौकरी करता था ।वह दस दिन पहले गांव की एक गांव में आया था। सुबह वह भी धर्मवीर के जाने से कुछ देर बाद खेत पर चला गया था। सतयवीर चार दिन बाद वापस हरियाणा जाने वाले थे। उनका छोटा भाई करनवीर हरियाणा में काम करता है। हादसे बाद परिवार में कोहराम मच गया।
!!ब्लेड बाले तारों व बिजली करंट से कई हादसे हो चुके, नहीं सबक ले रहे किसान!!
छुट्टा पशुओं से फसल बचाने के लिए तरह तरह के हथकंडे आजमाए जा रहे है लेकिन इनमें ब्लेड बाले तार व बिजली करंट झटका जान लेवा साबित हो रहे है। हालाकि प्रशासन ने ब्लेड बाले तारों पर प्रतिबन्ध लगा रखा है लेकिन दुकानों पर धड़ल्ले से बेंचे जा रहे है। जबकि ब्लेड बाले तारों की चपेट में आकर कई लोगों की जान जा चुकी है।