Type Here to Get Search Results !

अल्हागंज- 30 खूंखार बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ा


  --लगभग 30 दिन चलेगा अभियान-शिवानी वर्मा--

अल्हागंज-23 मई 2025(अमित वाजपेयी)।  नगर पंचायत ने बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरु कर दिया है। कस्बे के अलग-अलग स्थानों पर बंदरों का पिंजारा लगाया जा रहा है। शुक्रवार को टीम ने करीब 30 बंदरों को पकड़ कर जंगलों में छोड़ा गया है। यह अभियान लगभग 30 दिन चलेगा।

कस्बे के कई इलाके ऐसे हैं, जहां पर बंदरों का आतंक इतना है कि महिलाएं तथा बच्चे छत पर जाना तो दूर गली में भी निकलने से डरते हैं। अगर बाहर सामान छोड़ते है तो बंदर उसे तहस-नहस कर देते हैं।  एक साल में बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया है। महिलाओं को घरों की छत पर कपड़े सुखाना और बच्चों का गलियों में निकलना मुश्किल हो गया है। जिसके बाद इस समस्या के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन भी दिये जा चुके है। चेयरमैन द्वारा टीम को बुलाकर बंदरो को पकडने का अभियान शुरू हो गया है। 

30 दिनो मे सभी खूंखार बंदरो को पकड लिया जाएगा

नगर पंचायत चेयरमैन शिवानी वर्मा ने बताया कि आज से अभियान शुरु हो गया है मथुरा से टीम बुलाकर इस कार्य को कर रही है यह टीम लगभग 30 दिन यही रहेगी और अलग-अलग स्थानों पर पिजंरा लगा कर खूंखार बंदरों को पकड़ने का लक्ष्य है। टीम  के साथ नगर पंचायत कर्मचारी भी साथ मे रहेगे प्रत्येक वार्ड मे जहां जहां अधिक खूंखार बंदर है उस जगह पिजडा लगाया जाएगा कस्बे मे जो समस्या है उसका शीघ्र समाधान हो जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies