- शाहजहांपुर । जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के काकोरी शहीद इण्टर कॉलेज में समाजवादी भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बदायूं सांसद आदित्य यादव, पूर्व विधायक आबिद रजा खान सम्मिलित हुए। सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खां, जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष जीवेन्द्र बाजपेई, जिला सचिव रामजी गुप्ता, सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सोमवंशी, युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव पार्थ यादव, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया, सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष उत्पल यादव ने 51 किलो की फूलमाला से सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में बदायूं के सांसद आदित्य यादव ने कहा कि पीडीए की ताकत दम पर उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। कुछ लोग राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए भाई से भाई को लड़वाने का काम कर रहे हैं।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है। गरीबों का घर उजाड़े जा रहे हैं। वे काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान पर समाजवादी पार्टी के भाईचारा सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा में सपा देश में तीसरे नंबर की पार्टी सपा बनकर उभरी है। यह पीडीए की देन है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने देश की सुरक्षा को लेकर राजनीति करने वालों को आगाह किया। बोले कि सेना का जवान अपनी कुर्बानी राजनीतिक पार्टियों के लिए नही बल्कि देश की एकता और सुरक्षा के लिए देता है।
कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव कई मायनों में अहम है। विभाजनकारी राजनीति को जड़ से उखाड़ने के लिए विकास और इंसानियत के नाम वोट देने होंगे और उन्होंने कहा हम सब हिन्दुस्तानी है और देश की तरक्की सभी का साथ जरूरी है। विशिष्ट अतिथि व सपा नेता आबिद रजा खां ने कहा कि भाजपा पीडीए की ताकत से घबराई गई है। पहलगाम में निर्दोषों की हत्या की गईं। कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर सूचि कश्यप ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयमैन तनवीर खां ने की और कार्यक्रम में आए हुए सभी सम्मानित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व एमएलसी अमित यादव, पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा, जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सैयद रिजवान अहमद, विजय सिंह, प्रदेश रामसूरत यादव, सदस्य जिला पंचायत ओमपाल कुशवाहा, सपा नेता ठाकुर लखन प्रताप सिंह आदि ने अपने विचार रखे। इस मौके पर अनवर उल्ला खां, रामवीर सिंह सोमवंशी, शोएब खान मुन्ना, अनुज यादव, विपेंद्र यादव, मोनू कुरैशी, सरताज अली खान, परवेज अंसारी, तस्लीम अंसारी, विवेक यादव, सुरजीत यादव, भानु सिंह चौहान, सौमित्र यादव, शाहब खां, आनंद शुक्ला, संदीप यादव, पीयूष यादव, सुनील यादव सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।