Type Here to Get Search Results !

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का हुआ गठन


-सूबेदार मेजर रमेश कुमार को बनाया गया जिलाध्यक्ष

  • शाहजहाँपुर। पूर्व सैनिको की एक बैठक अवस्थी ट्रेडर्स रेती रोड पर आयोजित हुई। जिसमे अनेकों नए पूर्व सैनिको ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद ब्रज प्रांत महासचिव योगेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष धनंजय शर्मा, बरेली उपाध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय, कोषाध्यक्ष प्रथमेश गुप्ता एव कमल किशोर शुक्ला आदि पदाधिकारियों की उपस्थिति में सभी पूर्व सैनिकों ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद शाहजहांपुर का जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर रमेश कुमार को सर्व सम्मति से चुना। जिसके बाद रमेश कुमार ने संगठन को सुचारु रूप से चलाने के लिए अपने अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की।

जिसमे सुबोध दीक्षित महासचिव, सतीश चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल कमांडो उपाध्यक्ष, मनोज अवस्थी कोषाध्यक्ष एवं योगेन्द्र किशन त्यागी को संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पूर्व सैनिक विनोद ने की। मथुरा से आए ब्रज प्रांत महासचिव योगेंद्र कुमार ने सभी पूर्व सैनिकों के सामने संगठन की रीति नीति पर प्रकाश डालते हुए सभी से समाज हित में कार्य करने को कहा। संगठन के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष रमेश ने सभी पूर्व सैनिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर जिले के सभी पूर्व सैनिकों उनके आश्रितों एवं वीर नारियों के हित के लिए कार्य करेंगे।हम सभी पूर्व सैनिकों की समस्याओ का सदभाव के साथ तत्परता से हल निकालेंगे एवं समाधान करेंगे। अंत में संगठन मंत्री चुने गये योगेंद्र त्यागी ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त किया। बैठक में जिले से आये सतपाल सिंह, विनोद कुमार, पवन तिवारी, विपिन सक्सेना, राजेश मौर्या, सुदेश मिश्रा, जे पी सिंह, राजीव त्रिवेदी, अशीष राठौर आदि पूर्व सैनिक उपस्थिति रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies