- शाहजहांपुर। क्षत्रिय स्वर्णकार समाज सेवा समिति की नव गठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य कैबिनेट मंत्री मंत्री सुरेश खन्ना ने सभी पदाधिकारीयों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मंत्री ने विधायक निधि से 10 लाख रुपए क्षत्रिय धर्मशाला के जीर्णोद्धार के लिए दिए जाने की घोषणा भी की।
शनिवार की रात्रि सात बजे क्षत्रिय धर्मशाला चौक में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सरकार की ओर से हर वर्ग के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्वर्णकार समाज के लिए भी सरकार की ओर से तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस मौके पर उन्होंने विधायक निधि की ओर से क्षत्रिय धर्मशाला के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत दातागंज के पूर्व चेयरमैन आकाश वर्मा शानू एवं स्वर्णकार स्वाभिमान मंच के प्रदेश अध्यक्ष मनीष वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने वीरेंद्र वर्मा को जिलाध्यक्ष, अनिल कुमार वर्मा को महामंत्री, उमेश कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष, रामगोपाल वर्मा, विनोद कुमार वर्मा, पंकज वर्मा, रमेश चंद्र वर्मा, रिंकू वर्मा, सोनू वर्मा, प्रभाकर वर्मा, मयंक राज, विनोद वर्मा को उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र वर्मा, गौरव वर्मा को संयुक्त मंत्री मयंक वर्मा को मीडिया प्रभारी, विश्वनाथ वर्मा, आनंद वर्मा, ईश्वर दयाल वर्मा, अरुण कुमार वर्मा, अंकित वर्मा, अजय कुमार वर्मा, हरिओम वर्मा, दिलीप कुमार को संगठन मंत्री, सुभाष चंद्र वर्मा, शिवओम वर्मा, विकास वर्मा, धीरज वर्मा, डॉ महेंद्र वर्मा को प्रचार मंत्री, संदीप वर्मा, विपिन वर्मा, पंकज वर्मा, अजय सिंह अन्नू को मंत्री पद की शपथ दिलाई। समस्त नवनियुक्त पदाधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। आयोजन में भाजपा महानगर कोषाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, सुरेंद्र वर्मा आदि का सहयोग रहा। संचालन अजय सिंह वर्मा ने किया।