Type Here to Get Search Results !

21 जिलों में अलर्ट 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

 


  • यूपी में बेमौसम बारिश का सिलसिला बना हुआ है। कानपुर-लखनऊ में देर रात से कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों में सोमवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद ठंडी हवाएं चल रही हैं। हालांकि, अधिकतम तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं हुई है।मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि प्रदेश में 7 दिसंबर यानी अभी 4 दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। कुछ इलाकों में हल्की बारिश होती रहेगी। उधर, रविवार को लखनऊ में कोहरे के चलते पब्लिक ट्रांसपोर्ट प्रभावित हुआ है। एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम होने के चलते कई उड़ाने तय समय से लेट टेक ऑफ हुई। वहीं, उपासना एक्सप्रेस समेत 20 से ज्यादा 2 से 18 घंटे तक लेट पहुंचीं।

आज इन 21 शहरों में बारिश का अलर्ट
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, लखनऊ समेत मध्य यूपी में आज बारिश का अलर्ट है। इसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी पड़ेगा। अलग-अलग स्थानों पर बारिश और बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं पश्चिमी यूपी में मौसम सामान्य रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार 4 दिसंबर को आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, इटावा, औरैया, कन्नौज, कानपुर देहात, जालौन, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, कानपुर नगर, फतेहपुर और रायबरेली में बारिश का अनुमान हैं।

आगरा में बारिश, सर्द तेज हवाएं कर रही परेशान
आगरा में सुबह से बारिश हो रही है। रात का तापमान 13°C तक आ गया। यहां दिन का तापमान 22°C तक जाने का अंदेशा है। हवाओं की स्पीड तेज है। लोगों का सर्द अहसास हो रहा है। बारिश होने से कोहरा नहीं छाया है।

वाराणसी में कोहरा छाया
वाराणसी में आज तेज धूप खिली हुई है। तापमान 21°C है। हवा 4 किलोमीटर की स्पीड से चल रही है। आज सुबह कोहरा होने की वजह से विजिबिलिटी 500 मीटर तक आ गई थी। मौसम विभाग ने 6 से 8 दिसंबर तक हल्की-फुल्की बारिश का अनुमान जताया है।

अयोध्या में बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं
अयोध्या में मौसम साफ है। 15-20 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रहीं हैं। मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। वही एक बार फिर तापमान में इजाफा हुआ है। सुबह का न्यूनतम तापमान 16 दर्ज किया गया।

प्रदेश में मुजफ्फरनगर रहा सबसे ठंडा
दिसंबर की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन, अभी अधिकतम तापमान में कोई खास वृद्धि नहीं हुई है। रविवार को मेरठ मंडल में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बाकी सभी मंडलों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ व आगरा मंडलों में 5℃ और गोरखपुर, अयोध्या, कानपुर झांसी मंडलों मे सामान्य से काफी अधिक 5℃ तक पारा गिरा।

यूपी में सबसे कम न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में 9.4℃ दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बहराइच में 30.2℃ दर्ज किया गया।

दिसंबर में नहीं पड़ेगी ज्यादा ठंड
कानपुर की सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, इस बार दिसंबर में सिर्फ 8 से 10 दिन ही अच्छी सर्दी पड़ने के आसार हैं। दिसंबर आमतौर पर इतना गर्म नहीं होता है। बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान इस गर्मी की वजह है जो उत्तर पश्चिमी हवाओं को रोक रहा है।

7 दिसंबर के करीब मिचौंग तूफान की वापसी
मौसम एक्सपर्ट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और आसपास बना है। इसका क्षेत्र पश्चिमी यूपी और आसपास है। इसके कारण मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। 6 और 7 दिसंबर के करीब मिचौंग तूफान की वापसी होगी। इसके कारण दक्षिण पूर्वी यूपी, खासकर छत्तीसगढ़ व झारखंड से लगे इलाके में असर देखने को मिलेगा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies